रोज़ाना : सुनील शेट्टी का 'स्वस्थ भारत'

रोज़ाना

सुनील शेट्टी का 'स्वस्थ भारत'                                
- अजय ब्रह्मात्मज

गोवा में 'इंडियाज़ असली चैंपियन' की शूटिंग कर रहे सुनील शेट्टी का रंग धूप और गर्मी की वजह से गाढ़ा हो गया है। अगले महीने से ऐंड टीवी पर आने वाले इस शो के मेजबानी में तल्लीन सुनील शेट्टी को मनमाफिक काम मिला है। 12 प्रतिभागियों के साथ गोवा में लगातार शूटिंग कर रहे सुनील शेट्टी चाहते हैं कि दर्शक उनके शो से कुछ सीखें। 12 प्रतिभागियों के माध्यम से सुनील शेट्टी दर्शकों के बीच शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश भी देना चाहते हैं। उनकी पहल पर इस शो के साथ 'स्वस्थ भारत अभियान' जोड़ दिया गया है। ध्वनि और उद्देश्य में यह 'स्वच्छ भारत अभियान' से मिलता-जुलता है। सुनील मानते हैं कि स्वच्छता और स्वास्थ्य का सीधा संबंध है।

पिछले कुछ समय से सुर्खियों से गायब सुनील शेट्टी ने काम से छुट्टी ले रखी थी। उनके पिता सख्त बीमार थे। पिता की तीमारदारी में दिल-ओ-जान से लगे सुनील शेट्टी ने लगभग तीन सालों तक खुद को लाइमलाइट से बाहर रखा। पिता के दिवंगत होने के बाद उन्होंने अपनी सक्रियता बढ़ाई। मिल रहे ऑफर में से उन्होंने टीवी शो 'इंडियाज़ असली चैंपियन' चुना। सुनील शेट्टी के मुताबिक यह शो उ के दिल और जीवन के करीब है। काम लोगों को याद होगा कि संजय दत्त और सलमान खान के पहले युवकों के बीच सुनील शेट्टी का क्रेज था। एक्शन फिल्मों में अपने सुगठित शरीर की वजह से वह काफी पसंद किए जाते थे। आज भी हिंदी समाज के अंदरूनी इलाकों में सुनील शेट्टी का जादू कायम है। उनकी फिल्में आज भी खूब देखी जाती हैं। कस्बों और छोटे शहरों के दर्शक उनके मुरीद हैं।

सुनील शेट्टी के 'स्वस्थ भारत अभियान' और टीवी शो में 'शरीर चुस्त और दिमाग दुरुस्त' पर जोरबड़िया जा रहा है। शिवम शरीर के अभ्यास और वृंदा दिमाग के प्रयास का प्रशिक्षण दे रहे हैं। सुनील की टीम का मानना है कि आज सभी की सबसे बड़ी परेशानी दिमागी है। नियमित कसरत और जिम जाने के बाद भी लोग बीमार पड़ रहे हैं। अधिकांश व्याधियां जीवन शैली से सम्बंधित हैं,जिन्हें योग के प्राणायाम से बहुत आसानी से संशोधित किया जा सकता है। बीमारी और ताकत दोनों ही पहले दिमाग में पैदा होती है। बाद में शरीर उसका अनुपालन करता है। सुनील शेट्टी कहते हैं कि साधारण अनुशासन और अभ्यास से हु। स्वस्थ राह सकते हैं। इस लिहाज से यह अनोखा शो ह्योग,जो मनोरंजन के साथ दर्शकों की सेहत का भी ख्याल रखेगा।



Comments

Popular posts from this blog

तो शुरू करें

फिल्म समीक्षा: 3 इडियट

फिल्‍म समीक्षा : आई एम कलाम