Posts

Showing posts with the label अर्जुन कपूर

फिल्म समीक्षा : औरंगजेब

Image
-अजय ब्रह्मात्मज  अरसे बाद अनेक किरदारों के साथ रची गई नाटकीय कहानी पर कोई फिल्म आई है। फिल्म में मुख्य रूप से पुरुष किरदार हैं। स्त्रियां भी हैं, लेकिन करवाचौथ करने और मां बनने के लिए हैं। थोड़ी एक्टिव और जानकार महिलाएं निगेटिव शेड लिए हुए हैं। फिल्म में एक मां भी हैं, जो यश चोपड़ा की फिल्मों की मां [निरुपा राया और वहीदा रहमान] की याद दिलाती हैं। सपनों और अपनों के द्वंद्व और दुविधा पर अतुल सभरवाल ने दिल्ली के गुड़गांव के परिप्रेक्ष्य में क्राइम थ्रिलर पेश किया है। यशराज फिल्म्स हमेशा से सॉफ्ट रोमांटिक फिल्में बनाता रहा है। यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा की देखरेख में इधर कुछ सालों में कॉमेडी या रॉमकॉम भी आए, लेकिन अपराध की पृष्ठभूमि पर बनी यशराज फिल्म्स की यह प्रस्तुति नयी और उल्लेखनीय है। अतुल सभरवाल ने हमशक्ल जुड़वां अजय और विशाल के लिए अर्जुन कपूर को चुना है। दूसरी फिल्म में ही डबल रोल करते अर्जुन कपूर के एक्सप्रेशन की सीमाओं को नजरअंदाज कर दें तो उन्होंने एक्शन और मारधाड़ दृश्यों में अच्छा काम किया है। अजय बिगड़ैल और दुष्ट मिजाज का लड़का है और विशाल सौम्य और सभ्य दिमाग का..

फिल्‍म समीक्षा : इशकजादे

Image
मसालेदार फार्मूले में रची -अजय ब्रह्मात्‍मज एक काल्पनिक बस्ती है अलमोर। लखनऊ के आसपास कहीं होगी। वहां कुरैशी और चौहान परिवार रहते हैं। जमींदार,जागीरदार और रईस तो अब रहे नहीं,इसलिए सुविधा के लिए उन्हें राजनीति में दिखा दिया गया है। कुरैशी परिवार के मुखिया अभी एमएलए है। चुनाव सिर पर है। चौहान इस बार बाजी मारना चाहते हैं। मजेदार है कि दोनों निर्दलीय हैं। देश में अब कौन से विधान सभा क्षेत्र बचे हैं,जहां राजनीतिक पाटियों का दबदबा न हो? निर्दलियों के जीतने के बाद भी उनके झंडे और नेता तो नजर आने चाहिए थे। देश में समस्या है कि काल्पनिक किरदारों को किसी पार्टी का नहीं बताया जा सकता। कौन आफत मोल ले? दोनों दुश्मन परिवारों के नई पीढ़ी जवान हो चुकी है। इशकजादे का नायक चौहान परिवार का है और नायिका कुरैशी परिवार की। यहां से कहानी शुरू होती है। परमा और जोया लंपट और बदतमीज किस्म के नौजवान हैं। हिंदी फिल्मों के नायक-नायिका के प्रेम के लिए जरूरी अदतमीजी में दोनों काबिल हैं। उन्हें कट्टे और पिस्तौल से प्यार है। मनमानी करने में ही उनकी मौज होती है। दोनों परिवारों में बच्चों को बचपन स

मोना कपूर की मौत

Image
- अजय ब्रह्मात्मज उस दिन सुबह से ट्विटर पर एक खास ग्रुप के ब्लड की जरूरत को फिल्म बिरादरी से जुड़े सभी लोग रीट्विट कर रहे थे। यह तो समझ में आ गया था कि फिल्म इंडस्ट्री के किसी खास व्यक्ति की तबियत क्रिटिकल हो चुकी है। लगभग 12 बजे मेरी एक दोस्त ने ट्विटर पर दिए गए नंबर पर फोन किया, तो पता चला कि काफी ब्लड डोनेटर मिल गए हैं। अब कोई जरूरत नहीं है। पता चला कि अगले दिन हिंदुजा अस्पताल में उक्त मरीज के लिए ब्लड की जरूरत थी। कुछ मिनट ही बीते होंगे कि ट्विट पर मोना कपूर आरआईपी की सूचना आ गई। मोना कपूर को फिल्म बिरादरी के लोग अच्छी तरह जानते थे और पत्रकार भी। बोनी कपूर की पत्‍‌नी मोना कपूर ने तलाक नहीं लिया था। केवल अमिताभ ब"ान ने अपने ट्विट में उन्हें बोनी कपूर की पत्‍‌नी बताते हुए शोक जाहिर किया था। वे ब्याह कर गए घर में ही अपने सास-श्वसुर, (श्वसुर सुरेंद्र कपूर, जो हाल ही में गुजरे हैं) देवर और पटरानी के साथ रहती रहीं। उन्होंने अपने बेटे अर्जुन और बेटी अंशुला की सिंगल पैरेंट की तरह परवरिश की। वे फ्यूचर स्टूडियो की मालकिन थीं। जिंदादिल और सभी की गतिविधियों में रुचि रखने व