Posts

फिल्म समीक्षा : मुक्काबाज़

Image
सामाजिक विसंगतियों पर जोरदार मुक्‍का -अजय ब्रह्मात्‍मज ‘मुक्‍काबाज़’ रिलीज हो चुकी है। देखने वालों में से अधिकांश ने देख भी ली होगी। फिल्‍म पर आ रही समीक्षकों की प्रतिक्रियाएं सकारात्‍मक हैं। फिल्‍म में वे बहुत कुछ पा रहे हैं। कुछ बातों से वे हैरान हैं। और कुछ बातों से परेशान भी हैं। हिंदी फिल्‍मों में धर्म,जाति,वर्ण व्‍यवस्‍था और भेदभाव की मानसिकता कहानी का हिस्‍सा बन कर कम ही आती है। एक दौर था,जब श्‍याम बेनेगल के नेतृत्‍व में तमाम फिल्‍मकार सामजिक विसंगतियों पर जरूरी फिल्‍में बना रहे थे। उसमें स्‍पष्‍ट प्रतिबद्धता दिखती थे। नारे और सामाजिक बदलाव की आकांक्षा की अनुगूंज सुनाई पड़ती थी। ऐसी कोशिशों में फिल्‍म की भारतीय मनोरंजक परंपरा और दर्शकों की आह्लादित संतुष्टि कहीं छूट जाती थी। कई बार लगता था कि सब कुछ किताबी हो रहा है। तब वक्‍त था। हम सिद्धातों से शरमाते नहीं थे। यह 21 वीं सदी है। पिछले तीन सालों से देश में दक्षिणपंथी सोच की सरकार है। उनके अघोषित मूक संरक्षण में अंधराष्‍ट्रवाद और भगवा सोच का जोर बढ़ा है। ऐसे परिदृश्‍य में मुखर ‘मुक्‍काबाज़’ का आना साहसी बात है। अनुराग

अनूराग कश्यप से बातचीत जनवरी 2018

Image
आंज रिलीज हुई मुक्‍काबाज़ पर अनुराग कश्‍यप से हुई बातचीत। यह बातचीत इसी पुस्‍तक से ली गई है। अनुराग ने इस पुस्‍तक में फिल्‍मों में आने को उत्‍सुक और इच्‍छुक प्रतिभाओं को हिदायतें और सलाह दी हैं। आप सभी के लिए यह पतली पुस्‍तक उपयोगी और प्रेरक हो.... अनुराग कश्‍यप मुक्‍काबाज़ के बारे में मुक्‍काबाज में राजनीति है –अनुराग कश्‍यप -अजय ब्रह्मात्‍मज   - आप के करिअर की यात्रा में यह फिल्‍म कहां ठहरती है ? 0 मेरे लिए यह फिल्‍म बहुत मायने रखती है। यह एक नई कोशिश है। बहुत सारी चीजों को बहुत ही सोच-समझ के फिल्‍म से दूर रखा है। मैा चाहता हूं कि फिल्‍म लोगों तक पहुंचे। आम दर्शकों तक पहुंचे। उसकी पहुंच बढ़े। सचेत रूप से यूए सर्टिफिकेट के हिसाब से फिल्‍म बनाई है। बहुत कुझ कहना भी चाहता हूं। बहुत जरूरी है यह देखना कि अभी हमारा जो सामाजिक-राजनीतिक ढांचा बन गया है,उसमें कोई भी कहीं भी किसी भी बात का बुरा मान जाता है। खड़ा हो जाता है। लड़ने लगता है। हम जिन दायरों और बंधनों को भूल चुके थे। खुल कर फिल्‍में बना रहे थे। वापस उन दायरों में डाल दिया गया है। जाति है,मजहब है और भी वर्ग

शाह रुख खान और आनंद एल राय की जोड़ी का कमाल

Image
-अजय ब्रह्मात्‍मज   कल यानी 1 जनवरी 2018 दिन सोमवार को शाम पांच बजे शाह रुख खान और आनंद एल राय अपनी निर्माणाधीन अनाम फिल्‍म के नाम की घोषणा करेंगे। यह भी संकेत मिला है कि वे फिल्‍म की झलकी भी दिखाएंगे। इस अनाम फिल्‍म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच नाम की जिज्ञासा है। चूंकि फिल्‍म का हीरो मेरठ का बौना है,इसलिए सभी मान रहे हैं कि फिल्‍म का नाम ड्वार्फ भी हो सकता है। इन दिनों अंग्रेजी नाम रखने का चलन है। लोगों का मानना निराधार नहीं है। फिल्‍म की योजना और आरंभिक निर्माण के दौरान आनंद एल राय ने हमेशा यही कहा कि नाम तो रख लेंगे...पहले हम अपने विषय और भावनाओं को सलझा लें। कहानी पक्‍की कर लें। कुछ लोग पहले शीर्षक लिख कर कहानी आरंभ करते हैं। वे अपनी कहानी की संभावनाओं और उड़ान से वाकिफ होते हैं। मैा खुद अपने लेखों के शीर्षक पहले नहीं लिख पाता। लेख लिखने के बाद शीर्षक लिखता हूं। रिव्‍यू लिखने के बाद स्‍टार जड़ता हूं। मैंने साथी समीक्षकों को देखा है कि वे फिल्‍म के प्रीव्‍यू से निकलते ही स्‍टार बताने लगते हैं। सभी की अपनी सोच और अपना तरीका। बहरहाल,हम बात कर रहे थे